AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पशु के लिए घर पर कैल्शियम बनाने का तरीका
पशुपालनAgrostar
पशु के लिए घर पर कैल्शियम बनाने का तरीका
पशुओं के लिए घर पर कैल्शियम बनाने का यह तरीका बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले 5 किलो चूना (Lime) की जरूरत पड़ेगी. बाजार में उसकी कीमत आमतौर पर 40 -50 रूपये के करीब होगी। खरीद ते वक्त ध्यान रखे की आप बाजार से चुना खरीद रहे है वो पूरी तरह से शुद्ध हो। इस चुने को एक बड़े से मिट्टी के बर्तन में डाल दे। इस चुने में 7 लीटर पानी डाले। पानी डालने के बाद इस घोल को 3 घंटे के लिए छोड़ दे। 3 घंटे में यह चुना पानी के साथ अच्छी तरह से घुल जाता है लेकिन इसमें पानी बिलकुल नहीं दिखेगा। अब इस मिश्रण में 20 लीटर पानी और डाले। अब इस मिश्रण को 24 घंटे तक ऐसे ही रखे। 24 घंटे के बाद कैल्शियम बिलकुल तैयार हो जाएगा लेकिन ध्यान रहे पशुओं को ऐसे नहीं देना है।
554
1