AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
गन्ने में तना छेदक (स्टेम बोरर) का प्रतिबंध
सलाहकार लेखएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
गन्ने में तना छेदक (स्टेम बोरर) का प्रतिबंध
इस कीट का प्रकोप बारिश के बाद जल भराव की स्थिति में अधिक पाया जाता है। यह कीट तनों में छेद करके इसके अन्दर प्रवेश कर जाता है तथा पोरी के अन्दर का गूदा खा जाता है जिसके कारण गन्ने के उपज में कमी आ जाती है।
रोकथाम: ● गन्ने की सूखी पत्तियों को काट कर अलग कर देना चाहिए। ● इन कीटों के जैविक नियंत्रण के लिए जुलाई से अक्टूबर के बीच, 10 दिनों के अंतराल पर, ट्राइकोग्रामा किलोनिस परभक्षी 50,000 प्रति हेक्टेयर छोड़ दें। ● रसायनिक नियंत्रण के लिए नीचे दिए कीटनाशकों में से किसी एक का प्रयोग करना चाहिए। ● क्लोरोपाइरीफॉस 20% ई.सी. 1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर 800 से 1000 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिए या ● कार्बोफ्यूरान 3% सी.जी. 33 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बुरकाव (छींटे) करना चाहिए। ● क्लोरैनट्रिनीलीप्रोल 18.5% एस सी 75 मिली प्रती 200-250 लीटर पानी में छिड़काव करें। स्रोत - श्री. एस. के. त्यागी
235
0