AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
LPG गैस सिलेंडर पर ग्राहकों को मिलता है 50 लाख बीमा जानिए, कहाँ करें क्लेम!
कृषि वार्ताप्रभात खबर
LPG गैस सिलेंडर पर ग्राहकों को मिलता है 50 लाख बीमा जानिए, कहाँ करें क्लेम!
LPG Insurance Cover: 👉🏻 एलीपीजी गैस सिलेंडर लेते वक्त अगर आप लापरवाही बरतते हैं, तो उसे अब छोड़ दीजिए। रसोई गैस लेने के समय आपको हरेक चीज की जांच कर लेनी चाहिए। मसलन, सिलेंडर में गैस कम तो नहीं है या फिर कहीं से लीकेज हो रहा है क्या? सिलेंडर की एक्सपायरी डेट क्या है? इन चीजों की जांच करने से ग्राहक हमेशा फायदे में रहता है। 👉🏻अब जैसे कि आप हर महीने में कम से कम दो बार गैस सिलेंडर जरूर लेते होंगे, लेकिन आपको इस बात की कम ही जानकारी होगी कि गैस वितरक कंपनी सिलेंडर पर बीमा कवर भी करती है। यह बीमा कवर 50 लाख रुपये तक का होता है, जिसे संबंधित कंपनी ही देते हैं। हालांकि, कई बार दुर्घटना होने पर गैस वितरक कंपनियां ग्राहक को क्लेम का पात्र मानने से इनकार कर देती हैं। 👉🏻गैस सिलेंडर से दुर्घटना होने पर कंपनियां क्लेम देने से इसलिए इनकार कर देती हैं, क्योंकि वह सिलेंडर एक्सपायरी डेट वाला होता है। अगर आपका सिलेंडर एक्सपायरी डेट वाला नहीं होता है, तो आप 50 लाख रुपये का बीमा कवर पाने के हकदार होंगे। ऐसे में, एलीपीजी सिलेंडर लेते वक्त उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लेना चाहिए। यह कंपनी की जिम्मेदारी बनती है कि वह आपको बिना एक्सपायरी डेट वाला सिलेंडर दे। ऐसा नहीं करने पर आप कंपनी के खिलाफ कदम भी उठा सकते हैं। दुर्घटना से बचने के लिए इन उपायों का करें इस्तेमाल 👉🏻हमेशा बीआईएस का ही इस्तेमाल करें। 👉🏻प्रमाणित स्रोतों से मंजूर उपकरण का इस्तेमाल करें या खरीदें। 👉🏻अधिकृत एलपीजी वितरकों से ही एलपीजी रेग्युलेटर, सेफ्टी रबर, लाइटर आदि की खरीद कर इस्तेमाल करें। 👉🏻एलपीजी सिलेंडरों पर कंपनी का सील और सुरक्षा कैप ठीक ढंग से लगा है या नहीं? 👉🏻सिलेंडर कहीं से लीक तो नहीं कर रहा है। स्रोत:- प्रभात खबर, 25 Nov 2020, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक👍करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें।
32
4
अन्य लेख