AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कीट जीवन चक्रजीनोमिक्स लैब
मक्का फसल में सैनिक कीट (फॉल आर्मी वर्म) का जीवन चक्र
• सैनिक कीट अमेरिका का प्रमुख कीट है, यह कीट 80 से अधिक पौधों की प्रजातियों को क्षतिग्रस्त करता है, मक्का की फसल को यह कीट मुख्य रूप से नुकसान पहुँचता है। • प्रौढ़ कीट के शरीर सफेद धब्बे होते है साथ सैनिक कीट का शरीर भूरा होता है। • अंडा - पतंगा एक बार में 50-200 अंडे खरपतवार व घास की ऊपर की सतह पर समूह के रूप मे देता हैं जो हल्के हरे व सफ़ेद रंग के होते हैं। • सूंडी - यह फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाने वाली अवस्था है इसका रंग हरा व बाद मे भूरा होता हैं पीछे के भाग पर चार काले रंग के धब्बे होते हैं l यह दिन के समय मृदा में रहती हैं और रात्रि के समय मृदा की ऊपरी सतह पर आकर फसल को नुकसान पहुँचाती हैं।
• कृमिकोष – जो मृदा में 2-8 सेंटीमीटर गहराई में सुषुप्ता अवस्था में पाई जाती हैं, इसकी यह अवस्था नुकसान नहीं पहुँचाती हैं l • प्रौढ़ – यह अत्यधिक गतिशील होती हैं यह अवस्था भी फसल के लिए नुकसान दायक नहीं होती हैं l स्रोत: जीनोमिक्स लैब अगर आपको यह वीडिओ उपयोगी लगा, तो पीले अँगूठे पर लाइक पर क्लिक करें और इसे किसान मित्रों के साथ साझा करना न भूले!
56
0