AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सरसों के आरा मक्खी का एकीकृत कीट प्रबंधन
गुरु ज्ञानएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
सरसों के आरा मक्खी का एकीकृत कीट प्रबंधन
कनाडा दुनिया में सरसों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत में, राजस्थान के बाद सरसों के उत्पादन के लिए उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात आदि राज्यों में सरसों की खेती की जाती है। सरसों की फसल में आरा मक्खी के अलावा, माहू और पेंटेड बग्स भी नुकसान करते हैं। फसल की प्रारंभिक अवस्था में इस कीट का प्रकोप होने पर अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए। मादा वयस्क का पिछला भाग काफी विकसित एवं आरी जैसा होता है जिससे छेद करके पत्तियों में अंडे देती है। यह अंडे अलग-अलग देती है। नवजात इल्ली हरे रंग की होती है। इल्ली 16-18 मि.मी. लंबा होता है। इसके 8 जोड़ी पैर होते हैं। इसका रंग गहरा होते जाता है। शरीर का पिछला भाग पर पांच काली धारियां होती है। नई पत्तियों में छेद कर खाती है फलत: पत्तियों में जाल सा बन जाता है। इस कीट का लार्वा सूर्यास्त के बाद एवं प्रात: काल में पत्तीयों को खाता है एवं दिन में मिट्टी के ढेलों में छिपा रहता है।
एकीकृत कीट प्रबंधन:_x000D_ 1. जब लार्वा की आबादी लगभग 2 प्रति वर्ग फीट पाई जाती है, तो नीम का तेल 50 मिलीलीटर या नीम आधारित सूत्रीकरण 20 (1% ईसी) से 40 (0.15% ईसी) मिलीलीटर प्रति 10 लीटर पानी में छिड़काव करें।_x000D_ 2. बायोपेस्टीसाइड्स का फायदे लेने के लिए, बिवेरिया बेसियाना @ 40 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी का छिड़काव करें।_x000D_ 3. इन छिड़काव के बावजूद, यदि संख्या नियंत्रित नहीं हो रही है, तो क्विनालफॉस 25 ईसी @ 20 मिली या इमिडाक्लोप्रिड 70 डब्ल्यूजी @ 3 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी का छिड़काव करें।_x000D_ 4. क्विनालफॉस 1.5% @ या क्लोरपायरीफॉस 2% @ 20-25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से धूल का भी उपयोग कर सकते हैं।_x000D_ 5. गर्मी में गहरी जुताई करनी चाहिए।_x000D_ 6. संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए।_x000D_ 7. प्रारम्भिक अवस्था में झुंड में पायी जाने वाली बालदार सूडियों से ग्रसित पत्तियों को तोड़कर नष्ट कर देना चाहिए।_x000D_ स्रोत: एग्रोस्टार एग्रोनॉमी सेंटर एक्सीलेंस_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_
142
1
अन्य लेख