AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
गन्ने की फसल के लिए सिलिकॉन का महत्व
सलाहकार लेखएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
गन्ने की फसल के लिए सिलिकॉन का महत्व
सिलिकॉन का महत्व कई फसलों में बढ़ने लगा है क्योंकि फसल में सिलिकॉन उपयोग कर के कई फायदे दिखाई दिए हैं। उनमें से, सिलिकॉन का महत्व गन्ने के लिए बहुत बढ़ा है। गन्ना बड़े पैमाने पर सिलिकॉन को अवशोषित करता है और इसे पत्तियों और स्टेम में संग्रहीत करता है। अन्य फसलों की तुलना में, गन्ने में 250 से 300 किलो सिलिकॉन / एकड़ अवशोषित होता है।
फसलों का विकास- 1) सिलिकॉन सिलिका जेल के रूप में पत्तियों की कोशिका की दीवारों में संग्रहीत हो जाता है। इसके परिणामस्वरुप, पत्तीयों की धार पर मोटी परत का निर्माण हो जाती है। यह परत फसलों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है और फसल सीधे बढ़ती है और जमीन पर गिरने का प्रमाण कम हो जाता है। इससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया और फसल की ऊंचाई, तने की मोटाई और डंडियों की संख्या बढ़ जाती है। सिलिकॉन शक्कर तैयार करता है और उसी रूप में इसे बनाए रखने का काम करता है। फसल की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ जाती है और पत्तियों के माध्यम से वाष्पीकरण का प्रतिशत घट जाता है। पानी के तनाव का सामना करने के लिए फसलों की क्षमता बढ़ जाती है। 2) नाइट्रोजन प्रमाण को स्थिर रखने में मदद करता है यदि घुलनशील सिलिकॉन का प्रतिशत पत्तियों में 0.7% से अधिक है, तो मैंगनीज जैसी धातुएं एक स्थान पर नहीं रहती हैं और हर जगह फैलती हैं। इसलिए उनके प्रतिकूल प्रभाव से बच जाते है। सिलिकॉन की वजह से मिट्टी में फास्फोरस स्थिरीकरण प्रक्रिया कम हो जाती है और फास्फोरस अच्छी तरह से फसलों द्वारा अवशोषित हो जाते है। इसके अलावा फसलों में फास्फोरस की मात्रा नियंत्रित रहती है। अत्यधिक नाइट्रोजन के प्रभाव से होनेवाली प्रतिकूल असर से बचा जाता है और सिलिकॉन नाइट्रोजन प्रतिशत को बनाए रखने में मदद करता है। 3) आर्थिक रूप से लाभदायक- रासायनिक स्रोतों से बने सिलिकॉन उर्वरक किसानों के लिए सस्ते नहीं होते हैं और इसलिए वे उनका उपयोग नहीं कर सकते। पारंपरिक स्रोतों पर विचार करते हुए, महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय की सिफारिश के अनुसार जब गन्ने में 1 से 1.5 टन राख का उपयोग किया जाता है, तो यह फसल के लिए 400 किलो सिलिकॉन बनाता है। गन्ने में सिलिकॉन की आपूर्ति कम्पोस्ट खाद के माध्यम से की जाती है।
225
1
अन्य लेख