कृषि वार्ताAgrostar
देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मिलेगा सिर्फ 5 लाख में!
देश के किसानों को बहुत जल्द ई-ट्रैक्टर मिलना शुरू हो जाएगा। देश में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5 लाख रुपये होगी। जबकि पारंपरिक नियमित ट्रैक्टर की कीमत करीब 6 लाख रुपए से शुरू होती है। ई-ट्रैक्टर की परिचालन लागत 1 घंटे में तकरीबन 25 से 30 रुपए आएगी। जबकि डीजल ट्रैक्टरों की परिचालन लागत 1 घंटे की तकरीबन 150 रुपए होती है। ऐसे में किसानों को हर घंटे करीब 120 रुपए की बचत होगी।_x000D_
हैदराबाद स्थित स्टार्ट-अप सेलेस्ट्रियल ई-मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक पावर्ड ट्रैक्टर बनाया है। ट्रैक्टर में बैटरी स्वैपिंग, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग आदि की सुविधा है। यह ई-ट्रैक्टर पर्यावरण के लिए अनुकूल है। _x000D_
ई-ट्रैक्टर के इंजन में 300 वो पार्ट्स नहीं होंगे जो परंपरागत ट्रैक्टर के इंजन के साथ आते हैं। इससे इसके मेंटेनेंस का खर्चा भी कम से कम होगा। ई-ट्रैक्टर में बैटरी स्वैपिंग, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, पॉवर इनवर्सन (ट्रैक्टर द्वारा यूपीएस को चार्ज करने) और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी उपलब्ध होंगे। 6 एचपी का इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर सिंगल चार्ज पर 75 किमी तक चल सकता है। यह 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। घर पर इसकी बैटरी को पूरा चार्ज करने में 6 घंटे का समय लगेगा, जबकि औद्योगिक पॉवर सॉकेट में बैटरी 2 घंटे में चार्ज हो सकती है।_x000D_
_x000D_
स्रोत – Agrostar, 14 मार्च 2020_x000D_
इस उपयोगी जानकारी को लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ शेयर करें। _x000D_