AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कोरोना वायरस का असर जीरा के दामों पर भी
कृषि वार्ताAgrostar
कोरोना वायरस का असर जीरा के दामों पर भी
चीन में फैले कोरोना वायरस से भारत और चीन के बीच होने वाले जीरा के व्यापार पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही जीरा की कीमतों में भी भारी बदलाव देखने को मिला है।_x000D_ आपको बता दें कि भारत से जीरा का सबसे बड़ा खरीददार चीन ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजार में जीरा की कीमतों में अचानक गिरावट देखने को मिली। दामों में 1,500 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई, एक महीने में 10 प्रतिशत के करीब यह गिरावट आई है। रिपोर्ट्स की ही मानें तो मसाला कमोडिटी में अचानक गिरावट चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप की ही वजह से हुई है।_x000D_ बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में जीरा की कीमतें ऊंझा बाजार में लगभग 14,500-14,600 प्रति क्विंटल रहीं। वहीं ये कीमत 15 जनवरी को 16,062 दर्ज की गयीं थीं।_x000D_ कोरोनो वायरस निश्चित रूप से मांग में कमी का कारण बना हुआ है। क्योंकि आमतौर पर, चीनी अपने आदेश की गुणवत्ता को चुनने और उसके वेरिफिकेशन के लिए व्यक्तिगत रूप से भारत आते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। यात्रा प्रतिबंध और वायरस की आशंका के कारण ऐसा संभव नहीं हो रहा। _x000D_ स्रोत – Agrostar, 10 फरवरी 2020_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_
65
0
अन्य लेख