AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
किसानों को सस्ते में मिलेगा गोल्ड लोन, इस सरकारी बैंक ने घटा दी है ब्याज दर!
कृषि वार्ताAgrostar
किसानों को सस्ते में मिलेगा गोल्ड लोन, इस सरकारी बैंक ने घटा दी है ब्याज दर!
देश के किसानों को सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन बैंक ने एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल इंडियन बैंक की तरफ से किसानों को सोने के एवज में लोन देने की योजना बनाई गई थी, जिसमें अब ब्याज दर को घटाया गया है। अब गोल्ड लोन की ब्याज दर 7 प्रतिशत कर गई है। यह एक शॉर्ट टर्म गोल्ड लोन-बंपर एग्री ज्वेल लोन है। इसका नाम कृषि आभूषण लोन लोन कहा जाता है। इस पर ब्याज दर को घटाया गया है। इससे पहले ब्याज दर 7.5 प्रतिशत थी। बैंक की मानें, तो यह फैसला मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इससे जरूरतमंद किसानों को सस्ती दर पर लोन मुहैया कराया जा सकता है। बैंक के मुताबिक कृषि आभूषण लोन की 7 प्रतिशत ब्याज दर को 22 जुलाई 2020 से लागू कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब हर महीने प्रति लाख रुपए पर 583 रुपए का ब्याज दिया जाएगा। इसको बंपर एग्री ज्लेव लोन स्कीम के तहत लागू किया गया है। आभूषण की कीमत का 85 प्रतिशत तक लोन 6 महीने की अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाता है। लोन लेने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ किसान आईडी प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि दे सकते हैं। इसी तरह एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल करना होता है। इसके साथ ही किसान होने का प्रमाण देना होगा। इसके अलावा देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने भी किसानों के लिए तमाम लोन उपलब्ध करा रहा है। इसमें एसबीआई की Multi Purpose Gold Loan भी शामिल है। इसके लोन के लिए खेती से जुड़े लोग आवेदन कर सकते हैं। इस लोन की अवधि लगभग 12 महीने तय की गई है। स्रोत - Agrostar, 27 जुलाई 2020, किसान भाइयों दी गई कृषि जानकारी को लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।
62
0