AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जैविक खेती पुरुस्कार योजना
योजना और सब्सिडीकिसान समाधान
जैविक खेती पुरुस्कार योजना
सरकार पिछले कई वर्षों से किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहीं है | केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए जैविक खेती संबंधित योजनाएं चलाई जा रही है | उसमें से एक योजना है जैविक खेती प्रोत्साहन के लिए उत्कृष्ट कार्य राज्य योजना इस योजना के तहत जैविक खेती में अच्छा कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कार दिया जाता है। अभी इस योजना के तहत सिर्फ राजस्थान राज्य के किसान आवेदन कर सकते हैं | राज्य योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 में राज्य स्तर पर जैविक खेती प्रोत्साहन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन किसानों को पुरस्कार दिया जाएगा।
जैविक खेती प्रोत्साहन के लिए उत्कृष्ट कार्य राज्य योजना : राज्य योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 में राज्य स्तर पर जैविक खेती प्रोत्साहन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन किसानों को पुरस्कार दिया जाएगा। गत पांच सालों से जैविक खेती पद्धति से कृषि-उद्यानिकी फसलें लेने वाले काश्तकार इसके लिए पात्र होंगे। कृषि अपना आवेदन प्रपत्र अपने संबंधित जिले के उप निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र की पूर्ति कर संबंधित जिला कार्यालय में 30 सितम्बर तक व्यक्तिशः अथवा डाक द्वारा जमा करा सकते हैं। पुरस्कार चयन राज्य स्तरीय समिति के माध्यम से कर चयनित काश्तकार को एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। स्रोत : किसान समाधान https://kisansamadhan.com/up-to-rs-1-lakh-prize-will-be-given-to-farmers-doing-organic-farming-apply-now/ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
99
0
अन्य लेख