AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
7 करोड़ KCC धारक किसानों के लिए सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब घरेलू ज़रूरतों के लिए कर सकेंगे 10% धन का इस्तेमाल!
कृषि वार्ताAgrostar
7 करोड़ KCC धारक किसानों के लिए सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब घरेलू ज़रूरतों के लिए कर सकेंगे 10% धन का इस्तेमाल!
कोविड-19 की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के बीच अपने तत्काल घरेलू ख़र्चों को पूरा करने के लिए कठिनाई का सामना कर रहे हैं? अगर आप कर रहें है तब आपकी चिंताएं यहीं समाप्त हो जाती हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करती है, बल्कि इसका एक हिस्सा घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। _x000D_ _x000D_ किसान क्रेडिट कार्ड योजना से किसानों की मदद_x000D_ किसान क्रेडिट कार्ड वास्तव में जरूरत के समय आपके कुछ जरूरी घरेलू ख़र्चों को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। हालांकि, केसीसी योजना जो छोटे ऋणों के लिए किसानों को ऋण प्रदान करती है, मुख्य रूप से फसलों से संबंधित उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है। लेकिन, इसका कुछ हिस्सा अब उनके द्वारा घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। _x000D_ _x000D_ किसान क्रेडिट कार्ड का घरेलू ज़रूरतों में मदद?_x000D_ घरेलू उपयोग के लिए केसीसी योजना के तहत अल्पावधि सीमा के 10% का उपयोग किसान कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वित्तीय शिक्षा (किसानों के लिए) अनुभाग के तहत इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर जानकारी डाल दी है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने जानकारी देते हुए कहा है कि अब देशभर के किसान अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल घर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। आमतौर पर किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल फसल को तैयार होने वाले ख़र्चों को पूरा करने के लिए किया जाता है। लेकिन कुल राशि का 10 फीसदी किसान घर में भी कर सकते हैं। _x000D_ _x000D_ स्रोत: Agrostar, 5 मई 2020,_x000D_ कृषि वार्ता में दी गई जानकारी उपयोगी लगे तो लाइक करें, और अपने अन्य किसान मित्रों को शेयर करें।_x000D_ _x000D_ _x000D_
527
0
अन्य लेख