AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
 6 अप्रैल तक भारी बारिश, करवट लेगा मौसम!
मौसम की जानकारीAgroStar
6 अप्रैल तक भारी बारिश, करवट लेगा मौसम!
👉मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भोपाल सहित लगभग 40 जिलों में अलर्ट जारी किया है। 👉भोपाल और आसपास का मौसम: भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे और शाम को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इसके कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 👉किन जिलों में अलर्ट? प्रदेश के 40 जिलों में बारिश, ओले और वज्रपात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 👉रिकॉर्ड बारिश और तापमान: सागर जिले के मल्थोन में 5 मिमी, राजगढ़ के पचोर में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। अशोकनगर, विदिशा, धार, बैतूल, गुना, रायसेन, मंदसौर, बड़वानी, बुरहानपुर, भोपाल, शाजापुर, सीहोर और खंडवा में भी बारिश हुई। 👉हमारी राय: किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतें, क्योंकि बारिश और ओले से फसलों को नुकसान हो सकता है। 👉स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।
10
0
अन्य लेख