AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
50% फसल क्षेत्र के लिए मिलेगा बीमा : नरेंद्र मोदी
कृषि वार्ताEconomic Times
50% फसल क्षेत्र के लिए मिलेगा बीमा : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश के का 50% फसल क्षेत्र 2018-19 तक फसल बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा । वर्तमान में, देश का 32% फसल क्षेत्र कवर किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई को सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता थी। इसके लिए, माइक्रो सिंचाई को सुधारने और 99 लंबित परियोजनाओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस साल 50 परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। कृषि बीमा योजना के तहत, सरकार ने प्रीमियम को कम कर दिया है और क्षेत्र में वृद्धि हुई है, ऐसा प्रधान मंत्री ने कहा।
2017-18 में, 11,000 करोड़ रुपये के दावों की कीमत किसानों को दी गई थी जो पहले की तुलना में दोगुनी है, ऐसा प्रधान मंत्री ने आज के राष्ट्रीय सम्मेलन 'कृषि 2022 किसानों की आय ोगुनी करना ' के समापन दिवस पर किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि कम्पनियों और अर्थशास्त्रियों को बताया। हम अधिक किसानों को बीमा योजनाओं से जोड़ना चाहते हैं। 2018-19 में, हम कम से कम 50% फसलों को बीमा संरक्षण के तहत लाने का लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कृषि ऋण के लिए स्वीकृत राशि को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक, प्रधान मंत्री कृषि सूक्ष्म सिंचाई योजना के माध्यम से 20 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई के तहत लाया गया है। हम इस साल 50 परियोजना (99 परियोजनाओं में से) और बाकी अगले साल पूरा करेंगे। यह 25-30 वर्षों के लिए लंबित था, जो हम 25-30 महीनों में पूरा करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा होनेवाला प्रत्येक सिंचाई परियोजना के साथ, किसानों की निवेशों में लागत कम हो जाएगी। संदर्भ- द इकोनॉमिक टाइम्स 21 फरवरी 18
29
0