समाचारAgrostar
3 लाख महिला किसानों को मिले 54 हजार करोड़ रु. 😯
👉1 फरवरी को वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए 'महिला सम्मान बचत पत्र’ योजना की शुरुआत की। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 3 लाख महिला किसानों को 54 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं।
👉देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है। जिसमें महिला किसानों और गरीब तबके की महिलाओं को भी और सशक्त बनाया जा रहा है। बता दें कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र से पहले अपने संबोधन में कहा कि देश की करीब 3 लाख महिला किसानों के बैंक खाते में 54,000 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'महिला सम्मान बचत पत्र' योजना शुरू करने की घोषणा की।
👉पीएम किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 में शुरू की गई थी, जिसके बाद फरवरी 2019 से इस योजना के तहत किसानों के खाते में पैसे आने शुरू हो गए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर किसान के खाते में सालाना 6 हजार रुपए की राशि दी जाती है। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने कहा कि अब तक 2.25 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। जिसमें से 3 लाख लाभार्थी महिला किसान हैं, जिनके खातों में 54,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।
स्रोत:- Agrostar,
👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!