AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मौसम की जानकारीस्काइमेट
21 जुलाई का मौसम: मानसून ट्रफ तराई क्षेत्रों पर, मूसलाधार वर्षा की सम्भावना!
किसान भाइयों मानसून ट्रफ फिर से हिमालय के तराई क्षेत्रों पर पहुंची है। यही कारण है कि पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड में मूसलाधार वर्षा हो रही है। 21 जुलाई को भी इन भागों में भारी वर्षा के आसार हैं। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा तथा तटीय कर्नाटक और केरल के साथ-साथ दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसकी संपूर्ण जानकारी के लिए वीडियो को जरूर देखें।
स्रोत:- स्काइमेट, इस वीडियो में दी गई मौसम की जानकारी यदि आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
24
0
अन्य लेख