AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
2022 तक देश से कृषि उत्पादों का निर्यात 60 अरब डॉलर होगा!
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
2022 तक देश से कृषि उत्पादों का निर्यात 60 अरब डॉलर होगा!
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात प्राधिकरण (एपीडा) के अध्यक्ष पवन कुमार बड़ठाकुर ने कहा कि नई कृषि निर्यात नीति से 2022 तक देश से कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़कर 60 अरब डॉलर हो जाएगा।
उन्होंने ग्यारहवें जैविक उत्पाद मेले में कहा कि नई कृषि निर्यात नीति की मदद से वाणिज्य और कृषि मंत्रालय के बीच अंतर को कम करने में मदद मिली है, जिससे 2022 तक देश का कृषि उत्पादों का निर्यात 60 अरब डॉलर तक करने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए। वर्तमान में कृषि निर्यात 38 अरब डॉलर का है।_x000D_ ग्यारहवें जैविक उत्पाद मेले में विदेशी खरीदारों की दिलचस्पी का जिक्र करते हुए बड़ठाकुर ने कहा कि भारतीय जैविक खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ रही है और जल्द ही टेक्सटाइल और आयुर्वेदिक औषधियों को भी इस श्रेणी में शामिल किया जायेगा। तीन दिन का यह मेला सात से नौ नवंबर तक रहा। _x000D_ एपीडा के महाप्रबंधक तरुण बजाज ने कहा कि चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, म्यांमार, बंगलादेश, मैक्सिको और यूरोपीय संघ से आए विदेशी खरीदारों ने अपने देशों में जैविक उत्पादों की बढ़ती खपत को पूरा करने के लिए जैविक औषधीय पौधों, सौंदर्य प्रसाधनों, टेक्सटाइल से लेकर ज्वार जैसे मोटे अनाज तक भारतीय जैविक खाद्य उत्पादों में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। _x000D_ स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 8 नवंबर 2019_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_
66
0