AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
2 करोड़ किसानों को मिल चुका है लाभ!
कृषि वार्ताAgrostar
2 करोड़ किसानों को मिल चुका है लाभ!
👉राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि, उद्यान, मत्स्य, कृषि विपणन, पशुपालन, सहकारिता, डेयरी, वन विभाग, पशु विज्ञान और पशु चिकित्सा केंद्र आदि की परियोजनाओं पर सहायता दी जाती है। 👉उदेश्य: कृषि क्षेत्र का विकास करना किसानों की आय बढ़ाना कृषि क्षेत्र में सालाना 4% वृद्धि करना 👉दस्तावेज ◉ आधार कार्ड ◉ निवास प्रमाण पत्र ◉ आय प्रमाण पत्र ◉ आयु का प्रमाण ◉ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ◉ मोबाइल नंबर ◉ ईमेल आईडी 👉अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया: इस योजना के तहत पान, अनार, तरबूज, खरबूज, प्याज भंडार गृह, पॉलीहाउस, प्लास्टिक क्रेट आदि पर सब्सिडी मिलती है। ▶सबसे पहले आपको राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://rkvy.nic.in/) पर जायें। ▶इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित हो जायेगा, होम पर आपको “अप्लाई न्यू” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म प्रदर्शित हो जायेगा। ▶प्रदर्शित हुए एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज कर देने के बाद आपको अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देने कर के बाद “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। ▶इस प्रकार आप (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया) को आसानी से पूरा कर पाएंगे। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
20
3
अन्य लेख