AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
15 हजार वाले इनवेटर को फेल करता है ये मिनी सोलर पावर!
कृषि यांत्रिकरणAgrostar
15 हजार वाले इनवेटर को फेल करता है ये मिनी सोलर पावर!
👉नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है आप सभी का हमारे एग्रोस्टार के कृषि लेख में ,आज के समय में लोगों का जीवन टेक्नोलॉजी पर चल रहा है। हर कोई किसी न किसी गैजेट के सहारे अपना काम कर रहे हैं। इसमें लैपटॉप, आईफोन के अलावा पंखा आदि भी शामिल है। पढ़ाइ या काम के समय लैपटॉप फोन के साथ-साथ पंखा लाइट्स आदि की भी आवश्यकता होती है। 👉इसके निरंतर उपयोग के लिए लोग घर में इनवर्टर लगाते हैं, जिससे बिजली जाने के बाद भी उनका काम चलता रहे। लेकिन महंगे इनवर्टर लगाने के बजाय लोग सस्ता विकल्प तलाश कर रहे होते हैं। ऐसे में आज उनके लिए पोर्टेबल सोलर पावर की जानकारी लेकर आए हैं। यह एक छोटे आकार का जनरेटर है जो आपके घर में उपयोग होने वाले सभी उपकरण को बिजली सप्लाई कर सकता है। 👉 पोर्टेबल सोलर पावर जेनरेटर ऑर्डर कर सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको 19 हजार रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि इस पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं और आप ऑफर के तहत डिस्काउंट के साथ इसे खरीद सकते हैं। इस पर आपको नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलता है। कंपनी एक साल की वारंटी भी प्रदान कर रही है। 👉यह छोटे आकार का जनरेटर घर में हर वस्तु को आसानी से बिजली की आपूर्ति कर सकता है। इससे आप लैपटॉप, टीवी और छोटी-छोटी चीजों को आसानी से बिजली की आपूर्ति कर सकते हैं। अगर आप इसे ऐसी जगह रखना चाहते हैं जहां जगह कम हो तो इसे घर की आलमारी में भी लगाया जा सकता है। इसकी क्षमता 42000mAh 155Wh है। यह लंबे समय तक आराम से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली की आपूर्ति करने में सक्षम है। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
13
1
अन्य लेख