AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
12वीं पास के लिए विधानसभा में बम्पर भर्ती
नौकरी एवं शिक्षाAgrostar
12वीं पास के लिए विधानसभा में बम्पर भर्ती
👉मध्य प्रदेश विधानसभा में असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर और सिक्योरिटी गार्ड के 55 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट- mpvidhansabha.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। असिस्टेंट ग्रेड के कुल 40, स्टेनो टाइपिस्ट के 02 और सिक्योरिटी गार्ड के 13 पद हैं। योग्यता ▶असिस्टेंट ग्रेड-3 -12वीं पास हो। ▶एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट। ▶मैप आईटी से सीपीसीटी प्रमाण पत्र (स्कोर कार्ड)। ▶कंप्यूटर पर 10 मिनट में 300 शब्द हिंदी टाइपिंग। ▶वेतनमान - 19500-62000 लेवल-4 स्टेनो टाइपिस्ट ▶अभ्यर्ती 12वीं पास हो। ▶ मैप आईटी से सीपीसीटी स्कोर कार्ड। ▶ 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से स्टेनोग्राफी। ▶कंप्यूटर पर 5 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 400 शब्दों का डिटेक्शन दिया जाएगा। इसे 25 मिनट में टाइप करना होगा। ▶अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की दर से 150 शब्द टाइपिंग जो एच्छिक होगा। सिक्योरिटी गार्ड ▶12वीं पास होना चाहिए, ▶शारीरिक मापदंड वही होगा जो पुलिस भर्ती में कांस्टेबल पद के लिए होता है। ▶आयु सीमा- 18 साल से 40 साल । ▶आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से होगी। आवेदन प्रक्रिया- 👉सबसे पहले mpvidhansabha.nic.in इस वेबसाईट पर जाएं फिर होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एमपी विधानसभा सचिवालय एजी 3 स्टेनो टाइपिस्ट और सुरक्षा गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2022, के लिंक पर क्लिक करना होगा उसके बाद Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर भरे आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
9
12