AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
12वीं के बाद एग्रीकल्चर में बना सकते हैं करियर!
नौकरी एवं शिक्षाAgrostar
12वीं के बाद एग्रीकल्चर में बना सकते हैं करियर!
👉भारत एक कृषि प्रधान देश है और ज्यादातर लोग खेती किसानी में लगे हैं, इसलिए इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस फील्ड में करियर बनाकर आप अच्छी सैलरी पैकेज पा सकते हैं। कोई भी छात्र अगर कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो उनके लिए असीमित संभावनाओं के द्वार खुले हैं। 👉12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स कृषि क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। इस फील्ड में उनके लिए अपार संभावनाएं हैं। यह एक बेहतर विकल्प भी साबित हो सकता है। इस क्षेत्र में भविष्य बनाने की सोच रहे हैं तो इंटर के बाद आप एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी या फिर डिप्लोमा कर सकते हैं। पढ़ाई के बाद आपके पास कई मौके होंगे। यहां जानिए कृषि क्षेत्र में कहां-कहां हो सकता है बेहतर करियर विकल्प:- कृषि अर्थशास्त्री- 👉एग्रीकल्चर से पढ़ाई कर स्टूडेंट कृषि अर्थशास्त्री बन सकते हैं। एक अर्थशास्त्री के तौर पर आप आर्थिक निर्णयों को समझने के लिए सूक्ष्म आर्थिक और व्यापक आर्थिक अवधारणाओं और सिद्धांतों को दुनिया के सामने ला सकते हैं। इससे खेती करने में सुविधा तो होगी साथ ही पैदावार भी अच्छी हो सकती है। कृषि इंजीनियर- 👉बतौर कृषि इंजीनियर आप अपना करियर बना सकते हैं। कंप्यूटर एडेड टेक्नोलॉजी (सीएडी) की मदद से आप नए उपकरण, मशीनरी को डिजाइन कर सकते हैं। नई-नई विधियों से खेती की तकनीकी में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि निर्माण परियोजनाओं की निगरानी का काम कर आप अच्छी खासी सैलरी पा सकते हैं। फार्म मैनेजर- 👉आप फार्म मैनेजर बनकर खेती के फार्म का ठीक ढंग से संचालन कर सकते हैं। इसकी निगरानी से आप बतौर मैनेजर उपकरणों के रखरखाव और मरम्मत की व्यवस्था भी करते हैं। इस फील्ड में भी करियर की ढेरों संभावनाएं हैं और अच्छी सैलरी भी। संरक्षण योजनाकार और वाणिज्यिक बागवानी विशेषज्ञ- 👉कृषि क्षेत्र में पढ़ाई कर आप संरक्षण योजनाकार या कमर्सियल बागवानी विशेषज्ञ बन सकते हैं। संरक्षण योजनाकार भूमि के पर्यावरणीय और पारिस्थितिकी को निर्धारित करते हैं जबकि बागवानी विशेषज्ञ किसी भी खेती की जो प्रक्रिया होती है, उसकी निकरानी करते हैं और उससे एक अच्छा बीज तैयार करने में मददम मिलती है। जैसे कि भोजन, फसल और पौधों के बढ़ने, कटाई, पैकेजिंग, वितरण और बिक्री की निगरानी। कृषि विक्रेता- 👉आप कृषि विक्रेता बनकर काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इस फील्ड में असीमित संभावनाएं हैं। छात्र कृषि विक्रेता बनकर अपना करियर संवार सकते हैं। एक कृषि विक्रेता का काम किसानों को मशीनरी, पशु चारा, उर्वरक और बीज की बिक्री करना होता है। स्त्रोत:- Agrostar, 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
12
3