समाचारAgrostar
100 कुंतल तक धान बेचने वाले किसानों को राहत!
👉नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है आप सभी का हमारे एग्रोस्टार के कृषि लेख में,100 कुंतल तक धान बेचने वाले किसानों को राहत,
👉 अगर इससे अधिक धान बेचते हैं तो फिर भूमि का सत्यापन कराना होगा। लेखपाल द्वारा सत्यापित करने के बाद ही क्रय केंद्र पर उनका धान खरीदा जाएगा। एक माह में सैकड़ों किसानों ने खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया। अब वह आसानी से क्रय केंद्र पर जाकर धान विक्रय कर सकेंगे।
👉एक नवंबर से 28 फरवरी तक होगी धान खरीद :उत्तर प्रदेश में धान की खरीद एक नवंबर 2022 से शुरू होगी, जो 28 फरवरी 2023 तक चलेगी। धान की खरीद शुरू होने में भले ही अभी वक्त है, लेकिन माह भर पहले से ही सारी तैयारियां शुरू हो गई हैं। धान विक्रय करने के लिए किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया है।
👉 उत्तर प्रदेश में धान क्रय केंद्र खोलने का अनुमोदन हो गया है। इसमें साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाया गया है। बाकी क्रय केंद्र खाद्य विभाग के हैं।
क्या कहते हैं केंद्र खाद्य विभाग ने बताया कि 100 कुंतल से अधिक धान लाने पर सत्यापन कराना होगा।
👉स्त्रोत:-Agrostar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!