AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
10वीं पास के लिए निकली बम्पर भर्ती!
नौकरीAgrostar
10वीं पास के लिए निकली बम्पर भर्ती!
👉भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीद्वार India Post GDS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू की जा चुकी है। 38926 रिक्त पदों पर भर्ती- 👉आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के 38,926 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 10,000 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन- 👉भारतीय डाक में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। स्त्रोत:- Agrostar 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
18
6