गुरु ज्ञानAgrostar India
पौधों में नत्रजन पोषक तत्व की कमी के लक्षण एवं उनके बचाव!
👉नाइट्रोजन पोषक तत्व के कार्य क्या है?
*यह पौधों को गहरा हरा रंग प्रदान करता है।
*वानस्पतिक वृद्धि को बढ़ावा मिलता है।
*अनाज तथा चारे वाली फसलों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाता है।
*यह दाने बनने में मदद करता है।
👉नाइट्रोजन-कमी के लक्षण
* पौधों मे प्रोटीन की कमी होना व हल्के रंग का दिखाई पड़ना।
* निचली पत्तियाँ झड़ने लगती है,*जिसे क्लोरोसिस कहते हैं।
* पौधे की बढ़वार का रूकना,कल्ले कम बनना,फूलों का कम आना।
* फल वाले वृक्षों का गिरना।
* पौधों का बौना दिखाई पड़ना।
* फसल का जल्दी पक जाना।
👉पौधों में नाइट्रोजन की कमी को दूर कैसे करें -
पौधों में नाइट्रोजन की कमी के लक्षण दिखने पर पौधों में आवश्यकता अनुसार नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों जैसे यूरिया, एन.पी.के या अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग करें।
👉स्त्रोत:-Agrostar India
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!