कृषि वार्ताeMandi Rates
ख़ुशख़बरी! नोहर, भादरा व रावतसर तहसील के किसानों का 101 करोड़ बिमा क्लैम हुआ जारी!
👉🏻हनुमानगढ़ बिमा क्लेम न्यूज़- जिले के हज़ारो किसानो के लिए रहत की खबर हैं, नोहर, भादरा व रावतसर तहसील के रबी सीजन 2020 -21 का बकाया बिमा क्लेम जारी कर दिया गया हैं! बिमा कंपनी द्वारा इन तीन तहसील के तक़रीबन 49 ,475 किसानो का 101 करोड़ रूपए का फसल क्लेम जारी किया गया हैं!
फसल बिमा पोर्टल हुआ शुरू- जाने कितना देना होगा प्रीमियम -
👉🏻चालू वर्ष में प्रधान मंत्री फसल बिमा योजना के तहत किसानो को 5 फसलों, सरसों,गेहूं , चना, तारामीरा, व जौ अधिसूचित की गयी हैं! हनुमानगढ़ PMFBY 2021 -22 फसल बिमा पोर्टल हुआ शुरू : रबी फसलों के लिए 31 दिसंबर तक करवा सकेंगे बिमा, प्रति बीघा के हिसाब से कृषको को प्रीमियम हिस्सा राशि निर्धारित की गयी हैं !
इतने किसानों का बिमा क्लेम हुआ जारी -
👉🏻जानकारी के लिए आपको बता दे की जिले में रबी सीजन 2020-21 में फसल बिमा के लिए एग्रीकल्चर इन्शुरन्स कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया हैं! रबी 2020-21 में बिमा कंपनी से नोहर तहसील में 62028 , भादरा तहसील में 65395 , व रावतसर तहसील में 34134 किसानों ने फसल का बिमा करवाया था! कुल मिला कर इन तीनो तहसील के 161557 किसानों ने फसल बिमा करवाया था, जिसमे से कंपनी ने अभी 66474 किसानों का बिमा क्लेम जारी कर दिया हैं! जानकारी के मुताबिक बाकि किसानों का बकाया फसल बिमा क्लेम भी जल्द ही जारी करने की बात कंपनी के अधिकारी कह रहे हैं!
स्त्रोत:- eMandi Rates
👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!