AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
ख़ुशख़बरी : खाते में आएंगे 2000 रुपये मजबूत कर लें ये दस्तावेज
कृषि वार्तान्यूज18
ख़ुशख़बरी : खाते में आएंगे 2000 रुपये मजबूत कर लें ये दस्तावेज
प्रधानमंत्री ने 9 अगस्त को 8.5 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 17 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। उसके बाद अगले 20 दिन में केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 30 लाख और किसानों को 2-2 हजार रुपये भेज दिए हैं। हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की। इसके साथ ही इस महीने 8 करोड़ 81 लाख लाभार्थी हो गए हैं। अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं तो अपना रिकॉर्ड चेक कर लें कि कहीं उसमें गलती तो नहीं है। क्योंकि इस साल नवंबर तक करीब पौने दो करोड़ और किसानों को पैसा मिलने की संभावना है। यानी अभी पैसे आने की संभावना खत्म नहीं हुई है।केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक 30 सितंबर तक इस स्कीम के तहत देश के लगभग 10 करोड़ 50 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया था. ये वे किसान हैं जिनके कागजात दुरुस्त हैं. सरकार चाहती है कि इस योजना के जरिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को डायरेक्ट उनके अकाउंट में पैसा देकर उनकी आय बढ़ाई जाए. मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा हुआ है.सरकार की इसी उम्मीद से मिलीजुली बात कुछ कृषि विशेषज्ञ भी करते हैं। इसीलिए वो इसकी रकम और बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं। यहां तक कि स्वामीनाथन फाउंडेशन ने भी पीएम किसान स्कीम के तहत दी जाने वाली रकम को 6000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये सालाना करने का सुझाव दिया है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय किसान महासंघ के संस्थापक सदस्य विनोद आनंद और किसान शक्ति संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने इसे बढ़ाकर 24 हजार रुपये करने की मांग की है। दुरुस्त कर लें अपना रिकॉर्ड:- जिन लोगों के अकाउंट में पैसा नहीं आया है वे भी अपना रिकॉर्ड चेक कर लें। आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती है तो उसे दुरुस्त कर लें, ताकि पैसा मिलने में दिक्कत न हो। रिकॉर्ड में कोई भी गड़बड़ी होगी तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिल पाएगा। पहले ही 1.3 करोड़ किसानों को आवेदन करने के बाद भी सिर्फ इसलिए पैसा नहीं मिल सका क्योंकि या तो उनके रिकॉर्ड में गड़बड़ी है या फिर आधार कार्ड नहीं है। कैसे चेक करेंगे रिकॉर्ड:- पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) को लॉग इन करें। इसके बाद इसमें दिए गए 'Farmers Corner' वाले टैब में क्लिक करें। अगर आपने पहले आवेदन किया है और आपका आधार ठीक से अपलोड नहीं हुआ है या किसी वजह से आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है तो इसकी जानकारी इसमें मिल जाएगी। नाम की स्पेलिंग भी चेक कर लें। 
स्रोत:- कृषि जागरण,                                                                                                                                प्रिय किसान भाइयों दी गयी योजना की  जानकारी को लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद। 
121
9
अन्य लेख