गुरु ज्ञानAgroStar India
ह्यूमिक एसिड क्या है? मिट्टी और जड़ों के लिए क्यों जरूरी?
ह्यूमिक एसिड मिट्टी और जड़ों के लिए क्यों जरूरी है? सही समय और तरीका जानें।👉 ह्यूमिक एसिड मिट्टी में पुराने जैविक पदार्थ (जैसे लिग्नाइट, गोबर, लियोनार्डाइट) के धीरे-धीरे टूटने से बनता है, और यह मिट्टी की सेहत सुधारने में मदद करता है।👉 इससे मिट्टी की संरचना बेहतर होती है, जड़ों का विकास तेज होता है, और मिट्टी में फंसे पोषक तत्व (जैसे फास्फोरस) पौधों को आसानी से मिलने लगते हैं।👉 ह्यूमिक एसिड, फुल्विक एसिड और ह्यूमिन — तीनों अलग हैं और अलग-अलग काम करते हैं, इसलिए सही उत्पाद चुनना जरूरी है।👉 ड्रिप/ड्रेंचिंग से शुरुआती अवस्था में जड़ विकास के लिए दें, और कपास व सोयाबीन जैसी फसलों में तनाव के समय (जैसे बारिश के बाद) फोलियर स्प्रे का उपयोग करें।👉 खरीदते समय शुद्धता, घुलनशीलता और सही प्रतिशत जरूर जांचें — बाजार में मिलने वाले "90% ह्यूमिक" के दावों में अक्सर सच्चाई कम होती है।👉 अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखें।👉संदर्भ : AgroStar Indiaकिसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।