कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
हरियाणा में आधुनिक सुविधा युक्त फल और फूल मंडी बनेगी
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसान धान और गेहूं की परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी व फूलों की खेती कर अधिक मुनाफा कमाएं। सरकार राज्य में चार-पांच बड़ी मंडियां तैयार करेगी। पिंजौर में सेब एवं फल मंडी, गुड़गांव में फूल मंडी और सोनीपत में मसालों की मंडी बनाई जायेगी।
पंचकूला के पिंजौर में बनने वाली हरियाणा की आधुनिक सेब मंडी हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर के भी सेब उत्पादक किसानों के लिये व्यापार का बड़ा केंद्र साबित होगी। 78 एकड़ में स्थापित की जा रही इस मंडी में सेब के अलावा अन्य फल और सब्जियों की भी बिक्री होगी। मंडी की आधारभूत संरचना और आधुनिक तकनीक को लेकर कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने चंडीगढ़ में अहम बैठक की।
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय मंडी टर्मिनल विकसित किया जा रहा है। गुरुग्राम में फूलों की मंडी और सोनीपत में मसालों की मंडी तैयार की जाएगी। _x000D_
स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 30 नवंबर 2019_x000D_
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_