AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
स्टोन पिकर मशीन से खेत से कंकर-पत्थर को मिनटों में निकालें!
योजना और सब्सिडीकिसान समाधान
स्टोन पिकर मशीन से खेत से कंकर-पत्थर को मिनटों में निकालें!
👉🏻 स्टोन पिकर मशीन खेतों में बड़े तथा छोटे- छोटे पत्थर होते हैं जिसपर खेती करना मुश्किल होता है। इसका कारण यह है की खेत में जुताई करने में भी मुश्किल आती हैं तथा पत्थर से दबे बीज का अंकुरण भी प्रभावित होता है। जिससे उपज पर असर पड़ता है। 👉🏻 खेत से पत्थर निकालने के लिए मजदुर का प्रयोग करना पड़ता है। मजदुर हाथों से पत्थर निकलते हैं जिससे समय तथा खर्च भी ज्यादा आता है। इससे भी ज्यादा मुश्किल यह होता है की समय पर मजदुर नहीं मिल पाने के कारण पत्थर निकलना मुश्किल हो जाता है। 👉🏻 इन्हीं सभी कामों के लिए कृषि यंत्र स्टोन पिकर किसानों के लिए एक वरदान है। जिससे किसान खेतों से बहुत ही कम खर्च में खेत से छोटे तथा बड़े पत्थर एक ही बार में निकाल सकते हैं। इससे समय की काफी बचत होती है क्योंकि यह मशीन एक एकड़ भूमि से मात्र 2 घंटे में सभी पत्थर निकाल देती है | यह ट्रेक्टर से संचालित होता है। जो किसी भी ट्रेक्टर में लगाया जा सकता है तथा आसानी से संचालित होता है। यह मशीन भारत में पहली बार आई है जिसे पंजाब में बनाया गया है। बाजार में इसकी कीमत 4 लाख रुपये है। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी क्लिक ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 करें। स्रोत:- Kisan Samadhan, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
9
7
अन्य लेख