AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सोयाबीन किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह!
गुरु ज्ञानAgrostar
सोयाबीन किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह!
🌱सितम्बर महीने में लगातार हो रही बारिश का सामना सोयाबीन की फसल को करना पड़ रहा है। लगातार जारी इस बारिश से खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल को नुकसान होने की संभावना है जिसको देखते हुए सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने इससे बचाने हेतु सोयाबीन किसानों के लिए सलाह जारी की है। 🌱किसान उचित समय पर करें फसल की कटाई किसानों ने अपने खेतों में सोयाबीन की शीघ्र पकने वाली किस्में लगा रखी है। जिसमें सोयाबीन की फलियों में दाने भरने या परिपक्वता की अवस्था में फसल पर होने वाली लगातार बारिश से गुणवत्ता में कमी आ सकती है या फलियों में दाने अंकुरित होने की भी संभावना बनी रहती है। ऐसे में किसानों को उचित समय पर फसल की कटाई कर लेनी चाहिए। जिससे फलियों के चटकने से होने वाले नुकसान या फलियों के अंकुरित होने से बीज की गुणवत्ता में आने वाली कमी से बचा जा सके। 🌱किसान कब करें सोयाबीन की कटाई? सोयाबीन की शीघ्र पकने वाली किस्मों में 90 प्रतिशत फलियों का रंग पीला पड़ने पर फसल की कटाई की जा सकती है जिससे बीज के अंकुरण में विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। वहीं किसानों को सोयाबीन फसल की कटाई से पहले मौसम का पूर्वानुमान देख लेना चाहिए की आने वाले 4-5 दिनों में वर्षा की संभावना तो नहीं है। यदि 4-5 दिनों तक वर्षा की संभावना है तो किसानों को सोयाबीन की फसल की कटाई नहीं करनी चाहिए क्योंकि कटाई के बाद होने वाली वर्षा से फसल पर फफूँद लग सकती है। 🌱सोयाबीन की कटी हुई फसल को धूप में सुखाने के बाद ही गहाई करनी चाहिए। तुरंत गहाई करना संभव नहीं हो तो कटी हुई फ़सल को वर्षा से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा करके रखें। जो किसान अगले वर्ष बीज के रूप में सोयाबीन का उपयोग करते हैं तो किसानों को सोयाबीन फसल की गहाई 350-400 आर.पी.एम. पर करनी चाहिए जिससे बीज की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। 🌱स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।
8
1