AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सीजन के पहले तीन महीनों में 10 लाख गांठ कपास का निर्यात
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
सीजन के पहले तीन महीनों में 10 लाख गांठ कपास का निर्यात
नई दिल्ली। पहली अक्टूबर 2019 से शुरू हुए चालू सीजन में 31 दिसंबर तक 10 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) कपास का निर्यात हुआ है जबकि इस दौरान करीब 6.50 लाख गांठ का आयात भी हो चुका हैं। पहली अक्टूबर से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2019-20 में कपास का उत्पादन 13.62 फीसदी बढ़कर 354.50 लाख गांठ होने का अनुमान है।_x000D_ कॉटन एसोसिएशन आफ इंडिया (एसईए) के अनुसार कपास का उत्पादन 354.50 लाख गांठ होने का अनुमान है जो पिछले साल के 312 लाख गांठ से ज्यादा है। पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर तक उत्पादक मंडियों में 125.89 लाख गांठ कपास आ चुकी है।_x000D_ चालू सीजन में उत्पादन अनुमान ज्यादा होने के कारण यार्न मिलों की मांग भी कमजोर है, जिससे उत्पादक मंडियों में कपास के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बने हैं। मंडियों में कपास के भाव 4,900 से 5,200 रुपये प्रति क्विंटल हैं, जबकि केंद्र सरकार ने चालू फसल सीजन 2019-20 के लिए कपास का एमएसपी 5,250-5,550 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।_x000D_ उत्तर भारत में कपास की पैदावार 61 लाख गांठ होने का अनुमान है। मध्य भारत के राज्यों में कपास का उत्पादन 197 लाख गांठ, गुजरात में कपास का उत्पादन 96 लाख गांठ होने का अनुमान है। वहीं महाराष्ट्र में उत्पादन 85 लाख गांठ होने का अनुमान है।_x000D_ _x000D_ स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 6 जनवरी 2020_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_
497
0