AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सीएनजी से चलने वाले वाले ट्रैक्टर से किसानों को मिलेगी राहत!
कृषि वार्ताकिसान समाधान
सीएनजी से चलने वाले वाले ट्रैक्टर से किसानों को मिलेगी राहत!
CNG से चलने वाले वाले ट्रैक्टर:- 👉बढ़ती महंगाई एवं कृषि के आधुनिकीकरण से फसल उत्पादन की लागत में ऐसे ही बहुत अधिक वृद्धि हो चुकी है | ऐसे में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की मार किसानों पर पड़ रही है | ऐसे में जरुरी है की कृषि क्षेत्र में भी उर्जा के दुसरे विकल्प देखें जाएँ | देश में वैसे भी स्वच्छ उर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जोर दिया जा रहा है | लोगों के बीच भी इनकी मांग बढ़ी है | वहीँ इस वर्ष देश में बैटरी एवं सीएनजी से चलने वाले ट्रेक्टर लांच किए गए हैं ताकि किसानों की फसलों की लागत भी कम की जा सके | 👉यह तकनीक जलवायु संरक्षण के लिए भी बहुत काम की है | केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि मालवा का क्षेत्र यहाँ के किसानों के लिए जाना जाता है। यदि यहाँ ट्रैक्टर सीएनजी से संचालित होने लगे तो न केवल किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि प्रदेश के विकास की गति भी दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने यह बात इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन में सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही | CNG गैस से चलने वाले ट्रेक्टर से इस प्रकार लाभ होगा:- 👉डीजल से सीएनजी कम मूल्य पर देश में उपलब्ध है,जिसके कारण ट्रेक्टर को चलाने का खर्च कम आएगा। 👉यह डीजल के मुकाबले अधिक सुरक्षित है, इसमें विस्फोट होने की संभावना कम रहती है। 👉इससे वायु प्रदुषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, इंजन को कम नुकसान करता है जिससे ट्रेक्टर पर रख रखाव पर खर्च कम आएगा। 👉CNG से चलने वाले ट्रेक्टर की संख्या बढने पर पराली का उपयोग बायो गैस बनाने में किया जा सकता है | स्रोत:- Kisan Samadhan, 👉 प्रिय किसान भाइयों दी गई उपयोगी जानकारी को लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
20
1
अन्य लेख