AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा 5 किलो का छोटू सिलेंडर, जानें कितना फायदेमंद!
कृषि वार्ताAgrostar
सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा 5 किलो का छोटू सिलेंडर, जानें कितना फायदेमंद!
👉🏻LPG छोटू सिलिंडर:- अगर आप LPG के ग्राहक हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत अच्‍छी और सुविधाजनक है। अगर आपको 5 किलो के छोटे सिलेंडर लेना है, तो अब बहुत आसानी से ले सकते हैं, क्योंकि अब 5 किलो के छोटे सिलेंडर को आधिकारिक रूप से लॉन्‍च कर दिया गया है। इसका नाम छोटू रखा गया है। आइए आपको एलपीजी छोटू सिलेंडर के बारे में बताते हैं। 👉🏻IOC लेकर आई एलपीजी छोटू सिलेंडर:- देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation/IOC) है, जिसने बाजार में अपने 5 किलो के एलपीजी छोटू सिलेंडर को उतारा है। कंपनी का कहना है कि यह छोटा सिलेंडर आइओसी के पेट्रोल पंप, इंडेन एलपीजी वितरकों और किराना स्टोरों पर उपलब्ध है। 👉🏻एलपीजी छोटू सिलेंडर की खासियत:- यह सिलेंडर वजन में काफी हल्‍का है, साथ ही इसके दामों में भी रियायत मिल रही है। यह ले जाने में सहज और उपलब्‍धता के मामले में आसान है। 👉🏻इस दस्तावेज़ से मिलेगा एलपीजी छोटू सिलेंडर:- खास बात यह है कि आपको एलपीजी छोटू सिलेंडर केवल पहचान पत्र दिखाकर मिल जाएगा। इसके लिए किसी एड्रेस पू्रफ या अन्य दस्तावेडज की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि यह सिलेंडर खासतौर पर उस वर्ग के लोगों के लिए उतारा गया है, जिनके पास एड्रेस प्रूफ और अन्य जरूरी दस्तावेज़ नहीं होते हैं। यह उन युवा पेशेवरों के लिए फायदेमंद होगा, जो अकेले रहते हैं या फिर जिनका बड़ा परिवार नहीं है। 👉🏻जानकारी के लिए बता दें कि अब एलपीजी सिलेंडर को मोबाइल से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इस पर आपको अच्छा कैशबैक भी मिल जाएगा। आपको कंपनियां गैस बुकिंग पर कई तरह के ऑफर्स दे रही हैं। अगर आप इंडेन या भारत पेट्रोलियम के ग्राहक हैं, तो आपको और फायदा होगा, क्योंकि डिजिटल वॉलेट पेटीएम अपनी तरफ से बुकिंग करने वालों को अच्‍छा कैशबैक दे रहा है। स्रोत-Agrostar, प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक👍करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।
49
0
अन्य लेख