AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
 सरसों में दीमक कीट का नियंत्रण!
एग्री डॉक्टर सलाहउत्तर प्रदेश कृषि विभाग
सरसों में दीमक कीट का नियंत्रण!
👉🏻किसान भाइयों सरसो की फसल में दीमक कीट का प्रकोप होने पर ये कीट पौधे की जड़ों को काट देते हैं। जिससे पौधा सूख जाता है। 👉🏻नियंत्रण के उपाय:- 1. खेत में कच्चे गोबर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 2. फसलों के अवशेषों को नष्ट कर देना चाहिए। 3. नीम की खली 4 कुन्तल प्रति एकड़ की दर से बुवाई से पूर्व खेत में मिलाने से दीमक के प्रकोप में कमी आती है। 4. भूमि शोधन हेतु विवेरिया बैसियाना 1 किग्रा0 प्रति एकड़ की दर से 20-25 किग्रा0 अध सड़े गोबर में मिलाकर 8-10 दिन रखने के उपरान्त प्रभावित खेत में प्रयोग करना चाहिए। 5. खडी फसल में प्रकोप होने पर सिंचाई के पानी के साथ क्लोरपाइरीफास 20 प्रतिशत ई0सी0 @ 1 लीटर प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करें।
स्रोत-उत्तर प्रदेश कृषि विभाग, प्रिय किसान भाइयों दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
15
2
अन्य लेख