गुरु ज्ञानAgroStar
सरसों में ओरोबंकी खरपतवार का नियंत्रण!
◍ यह समस्या सरसों की फसल में (ओरोबंकी, भूँईफोड़ या आग्या) मुख्यतया सरसों कुल की फसलों का पूर्ण रूप से मूल/जड़ परजीवी खरपतवार होता हैं।
◍ यह फसल द्वारा सश्लेषित पदार्थ को चूस कर फसल के उत्पादन को अपेक्षित रूप से कम कर देता है।
◍ आरोबेंकी आर्थिक रूप से द्विबीजपत्रीय फसलों की जड़ों पर आक्रमण करते हैं।
◍ सरसों की फसल में इसके प्रकोप से 10 से 70 प्रतिशत तक हानि हो सकती हैं।
◍ यह परपोषी पौधो के साथ पोषक तत्वों एवं जल की आपूर्तिं मे तीव्र प्रतिस्पर्धा कर पौधों को कमजोर बना देता है।
◍ इसके नियंत्रण के लिए खरपतवार गहरी गुड़ाई करके फसल से बाहर निकालें और नष्ट कर दें।
◍ गर्मी के महीनों मे और फसल की बुवाई के समय खेत की तैयारी हेतु गहरी जुताई करें।
◍ स्त्रोत:-AgroStar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।