AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सरसों के भाव एमएसपी से ज्यादा, किसानों को क्विंटल पर 1300 का फायदा!
समाचारदैनिक भास्कर
सरसों के भाव एमएसपी से ज्यादा, किसानों को क्विंटल पर 1300 का फायदा!
👉🏻 सरसों इस बार किसानों की झोली खुशियों से भर रही है। इसका कारण सरसों के अच्छे भाव मिलना है। इस वर्ष जिले में सरसों के उत्पादन से करीब पौने 9 अरब से अधिक की आय होगी। यदि सरसों के भाव नहीं गिरे, तो सरसों से होने वाली आय का यह आंकड़ा 10 अरब तक पहुंच सकता है। इससे खरीफ की फसल में हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई होने से यह किसानों के लिए मरहम का काम करेगी। जिले में 1 लाख 27 हजार 250 से अधिक हेक्टेयर में सरसों की बोआई हुई है। गत वर्ष की अपेक्षा इस पहली बार सरसों के रिकॉर्ड भाव पहुंचे हैं। इस समय सरसों 5800 से 6000 रुपए क्विंटल तक बिक रही है। शुक्रवार को सवाई माधोपुर कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव 5600 से 5865 रुपए प्रति क्विंटल रहे, जबकि गत दिवस सरसों के भाव 6000 तक पहुंच गए थे। किसानों को सरसों के इतने अधिक भाव पहली बार मिले हैं। हालांकि पिछले साल भी 5600 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव पहुंच गए थे, लेकिन बाद में गिरावट आ गई थी। कृषि उपज मंडी में इन दिनों शुरूआत में 150 से 200 बोरी की आवक हो रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र से सरसों की कटाई के बाद मंडी में आवक शुरू हो गई हैं। मार्च के पहले सप्ताह तक आवक बढ़ जाएगी। खास बात यह है कि इस वर्ष पानी की कमी के चलते गेहूं की अपेक्षा सरसों की बोआई ज्यादा हैं। अच्छे भाव मिलने से किसानों को पर्याप्त मुनाफा मिल रहा है। यहां तक खरीफ की फसल में हुए नुकसान की भी भरपाई सरसों से होने की उम्मीद है। खरीफ की फसल के दिनों में बारिश की कमी हो गई थी। इसके चलते ज्वार, बाजरा, उड़द और मूंगफली की फसलें प्रभावित हुई थी। इनका उत्पादन भी गिरा था। ऐसे में सरसों के अच्छे भाव मिलने से किसानों को काफी राहत मिल रही है। 👉🏻 गत वर्ष सरसों का औसत भाव 4287 रुपए प्रति क्विंटल थाजिले में सरसों के उत्पादन से करीब पौने 9 अरब की आय होने का अनुमान है। कृषि विभाग के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद पता चलता है कि जिले में गत वर्ष 1 लाख 37 हजार 250 हैक्टेयर अर्थात 5 लाख 49 हजार बीघा में सरसों की बोआई हुई थी। विभाग के आंकलन के अनुसार एक बीघा में करीब चार क्विंटल सरसों पैदा होती है। इस नाते गत वर्ष जिले में 21 लाख 96 हजार क्विंटल सरसों पैदा हुई थी। गत वर्ष सरसों का औसत भाव 4287 रुपए था। इस अनुसार गत वर्ष अनुमानित रूप से जिले में 9 अरब 41 करोड़ 42 लाख 52 हजार की आय सरसों से हुई थी। वहीं इस साल कुल 1 लाख 27 हजार 250 हैक्टेयर में अर्थात 5 लाख 9000 बीघा में सरसो की बोआई हुई है। अगर गत वर्ष के भाव के अनुसार इस साल 8 अरब 72 करोड़ 83 लाख 32 हजार कीमत की सरसों का उत्पादन होगा। 👉🏻 अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक मंडी में 43731 क्विंटल सरसों की आवक हुई थी। इसकी एवज में किसानों को 18739.63 लाख भुगतान किया गया। मंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। अभी सरसों के भाव अच्छे मिल रहे हैं, इससे किसानों को फायदा मिलेगा।-श्याम सुंदर गुप्ता, सचिव, कृषि उपज मंडी, सवाई माधोपुर^इस वर्ष जिले में 1 लाख 27 हजार 250 हैक्टेयर में सरसों की बोआई हुई है। एक हैक्टेयर में करीब 16 से 22 क्विंटल तक उत्पादन होता है। सरसों केश क्रॉप होने से किसानों को काफी हद तक आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। -चंद्रप्रकाश बढाया, सहायक निदेशक, कृषि विस्तार स्रोत:- दैनिक भास्कर, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍🏻करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
33
7
अन्य लेख