AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सरकार बांटने जा रही है 1 करोड़ फ्री LPG कनेक्शन, जल्दी सस्ते होने सिलेंडर!
कृषि वार्ताटीवी 9 हिंदी
सरकार बांटने जा रही है 1 करोड़ फ्री LPG कनेक्शन, जल्दी सस्ते होने सिलेंडर!
👉🏻सरकार ने अगले दो साल में एक करोड़ से अधिक मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने और लोगों को रसोई गैस की आसान पहुंच मुहैया कराने की योजना तैयार की है। यह योजना देश में 100 प्रतिशत लोगों तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाने का लक्ष्य पाने के लिए तैयार की गई है। पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर ने कहा कि कम से कम पहचान दस्तावेजों के साथ और बिना स्थानीय निवास प्रमाण के कनेक्शन देने की योजना तैयार है। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को जल्द ही केवल एक वितरक से बंधे होने के बजाय अपने पड़ोस के तीन डीलरों से एक रिफिल सिलेंडर प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा। 29 करोड़ घरों में एलपीजी कनेक्शन:- 👉🏻सचिव ने कहा, ‘हमने उन लोगों का प्रारंभिक अनुमान लगाया है, जो अब भी एलपीजी कनेक्शन के बिना बचे हुए हैं. यह संख्या एक करोड़ है। उज्जवला योजना के बाद, भारत में एलपीजी के बिना घर बहुत कम हैं. हमारे पास एलपीजी कनेक्शन के साथ लगभग 29 करोड़ घर हैं। एक करोड़ कनेक्शन के साथ, हम 100 प्रतिशत घरों तक एलपीजी पहुंचाने के करीब होंगे।’ हालांकि उन्होंने माना कि एक करोड़ की इस संख्या में बदलाव हो सकता है, क्योंकि कई सारे ऐसे परिवार भी होंगे जो रोजगार अथवा अन्य कारणों से एक शहर को छोड़ दूसरे शहर गए होंगे। अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमत में गिरावट संभव:- 👉🏻इधर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम मार्च या अप्रैल तक कम हो सकते हैं। उन्होंने कहा, तेल उत्पादक देशों से तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा है ताकि भारत की आम जनता को तेल की बढ़ती कीमतों से राहत मिल सके। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने दो दिन पहले कहा था कि तेल उत्पादक देशों द्वारा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण देश में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स महंगे हो रहे हैं। अपने देश के हित में अधिक लाभ कमाने के लिए, कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाले देश कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा था कि सर्दियों की वजह से डीजल-पेट्रोल की कीमतें अधिक हो गई हैं, सर्दियों में ऐसा होता है। अब सर्दियां खत्म हो गई हैं तो अब कीमतें सस्ती हो जाएंगी। स्रोत:- टीवी 9 हिंदी, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
40
5
अन्य लेख