AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सरकार फ्री में देगी मछली पालन की ट्रेनिंग, घर बैठे कर सकेंगे मोटी कमाई!
कृषि वार्ताTV9 Hindi
सरकार फ्री में देगी मछली पालन की ट्रेनिंग, घर बैठे कर सकेंगे मोटी कमाई!
👉देश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए और मत्स्य पालकों को मछली पालन से संबंधित तमाम तरह की नयी तकनीक और जानकारी से लैस करने के लिए आनलाइन पाठ्यक्रम एप मत्स्य सेतु की लॉन्चिंग की गयी है। केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने एप की लॉन्चिंग की। इस ऐप के माध्यम से अब मत्स्य पालक बेहतर तरीके से मछली पालन की तकनीक सीख पाएंगे। 👉मत्स्य सेतु एप को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ फ्रेशवाटर एक्वाकल्चर ने विकसित किया है। इसे नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड ने वित्तीय सहायता की है। इस ऑनलाइन स्टडी एप का उद्देश्य देश के पानी के किसानों के बीच नवीनतम मीठाजल कृषि प्रौद्योगिकियों का प्रसार करना है। एक्वाफार्मिंग को मिलेगा बढ़ावा:- 👉यह एप भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के प्रयासो के अनुरुप तैयार किया गया है। एप के माध्यम से एक्वाफार्मिंग के नये और वैज्ञानिक तौर तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। डिजिटल इंडिया, ऐप एक्वाफार्मिंग में वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रभावी तरीके से तकनीकी जानकारी के प्रसार को बढ़ावा देगा, ताकि किसान अधिक मछली पैदा कर सकें और अपनी आय में सुधार कर सकें और पहुंच सकें। इस एप के माध्यम से किसान सेल्फ लर्निंग कर पाएंगे. यह बिल्कुल फ्री होगा। एप में मिलेंगे सवालों के जवाब:- 👉एप में मछली की विभिन्न प्रजातियों के बारे में सेल्फ लर्निंग मेटेरियल मौजूद हैं। जो एक्वा एग्रीकल्चर विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गयी है। इसमें कार्प, कैटफिश, स्कैंम्पी जैसी व्यवसायिक रुप से महत्वपूर्ण मछलियों के प्रजनन, जीरा उत्पादन और उनके विकास के बारे में जानकारी दी गयी है। इसके अलावा एप के माध्यम से किसान सजावटी मछली पालन और मोतीपालन के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही मछली पालन के लिए मिट्टी और पानी की गुणवत्ता बनाये रखने के तरीकों के बार में भी बताया गया है। वीडियों के माध्यम से भी एप में समझाने की कोशिश की गयी है। कोर्स के पूरा होने पर किसानों से एप में ही सवाल पूछे जायेंगे जिसके बाद उन्हें एक इ सर्टिफिकेट मिलेगा. एप के माध्यम से किसान विशेषज्ञों से सलाह भी ले सकते हैं और सवाल भी पूछ सकते हैं। यह है सरकार का लक्ष्य:- 👉माननीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2020 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की गयी है। योजना के तहत 70 लाख टन मछली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही अगले पांच वर्षों में इसके माध्यम से 55 लाख नये रोजगार सृजन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 20050 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। स्रोत:-TV9 Hindi, 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
7
3
अन्य लेख