AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सरकार ने बनाया एपः किसानों को भाड़े पर मिलेगा ट्रैक्टर
कृषि वार्ताAgrostar
सरकार ने बनाया एपः किसानों को भाड़े पर मिलेगा ट्रैक्टर
नई दिल्ली। कृषि मंत्रालय ने किसानों के लिए भाड़े पर ट्रैक्टर सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। मशीनों के अभाव में खेती में आ रही दिक्कतों एवं परेशानियों को देखते हुए कृषि मंत्रालय ने 'CHC Farm Machinery' नाम से एक एप बनाया है। इस एप के माध्यम से किसान खेती से जुड़ी मशीनों जैसे ट्रैक्टर आदि को भाड़े पर मंगवा सकते हैं। कृषि मंत्रालय का ये एप 12 अलग-अलग भाषाओं की सुविधाओं के साथ 'सीएचसी फार्म मशीनरी" के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से आपके लोकेशन या दिए हुए पते पर ट्रैक्टर पहुंच जाएगी। एप में आपको नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारियां शेयर करनी होंगी।
1849
0
अन्य लेख