AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सरकार ने बढ़ाई PMKSY स्कीम, 22 लाख किसानों को होगा फायदा!
योजना और सब्सिडीलाइव हिन्दुस्तान
सरकार ने बढ़ाई PMKSY स्कीम, 22 लाख किसानों को होगा फायदा!
👉🏻देश के लाखों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) को वर्ष 2021 से पांच वर्ष बढ़ाकर वर्ष 2026 तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 22 लाख किसानों को फायदे के उम्मीद है। इस पर कुल लागत 93,068 करोड़ रुपए आने का अनुमान है। 👉🏻सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दी है जिससे करीब 22 लाख किसानों को फायदा होगा। इसमें 2.5 लाख अनुसूचित जाति और 2 लाख अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान हैं। 👉🏻इसके तहत त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के तहत शामिल नयी परियोजनाओं सहित 60 चल रहीं परियोजनाओं को पूरा करने पर ध्यान दिया जायेगा। बयान के मुताबिक हर खेत को पानी खंड के तहत सतही जल स्रोतों के माध्यम से जल निकायों के पुनर्जीवन के तहत 4.5 लाख हेक्टेयर सिंचाई, उपयुक्त ब्लाकों में भूजल सिंचाई के तहत 1.5 लाख हेक्टेयर की सिंचाई हो सकेगी। स्त्रोत- Live Hindustan, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
8
0
अन्य लेख