AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सरकार का बड़ा फैसला, रबी सीजन में भी किसानों को दिया जाएगा 6 हजार करोड़ का ब्याजमुक्त फसली कर्ज!
कृषि वार्तान्यूज18
सरकार का बड़ा फैसला, रबी सीजन में भी किसानों को दिया जाएगा 6 हजार करोड़ का ब्याजमुक्त फसली कर्ज!
जयपुर. प्रदेश में खरीफ सीजन के लिए किसानों को ब्याज मुक्त सहकारी फसली कर्ज का वितरण जारी है। इस बार 15 दिन की देरी से यानि सोलह अप्रैल से फसली कर्ज वितरण की शुरुआत की गई थी। अब तक 16 लाख 36 हजार किसानों को फसली कर्ज का वितरण किया जा चुका है। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुताबिक, खरीफ सीजन में 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ के फसली कर्ज वितरण का टारगेट है और अब तक 5 हजार 287 करोड़ की राशि का कर्ज वितरित किया जा चुका है। खरीफ सीजन के लिए कर्ज वितरण की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलनी है। उसके बाद रबी सीजन में भी 1 सितंबर से 31 मार्च तक 6 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त फसली कर्ज किसानों को दिया जाएगा। इस साल 3 लाख नए किसानों को भी फसली कर्ज प्रक्रिया से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया, जिसमें से 2 लाख 34 हजार का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। कहां कितना मिला फसली कर्ज प्रदेश के सभी जिलों में किसानों के बीच कर्ज वितरण की प्रक्रिया जारी है। सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव नरेशपाल गंगवार के मुताबिक, अब तक सबसे ज्यादा जयपुर जिले में 1 लाख 51 हजार 431 किसानों को 475 करोड़ का फसली कर्ज वितरित किया गया है। इसी तरह बाड़मेर जिले में 1 लाख 28 हजार 548 किसानों को 415 करोड़ रुपये का फसली कर्ज मिल चुका है, जबकि भीलवाड़ा जिले में 88 हजार 294 किसानों को 275 करोड़ राशि का कर्ज दिया जा चुका है। जोधपुर जिले में 69 हजार 632 किसानों को 268 करोड़ रुपये, श्रीगंगानगर जिले में 72 हजार 999 किसानों को 255 करोड़ रुपये और चित्तौड़गढ़ जिले में 78 हजार 40 किसानों को 251 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है। कहां कितना मिला फसली कर्ज प्रदेश के सभी जिलों में किसानों के बीच कर्ज वितरण की प्रक्रिया जारी है। सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव नरेशपाल गंगवार के मुताबिक, अब तक सबसे ज्यादा जयपुर जिले में 1 लाख 51 हजार 431 किसानों को 475 करोड़ का फसली कर्ज वितरित किया गया है। इसी तरह बाड़मेर जिले में 1 लाख 28 हजार 548 किसानों को 415 करोड़ रुपये का फसली कर्ज मिल चुका है, जबकि भीलवाड़ा जिले में 88 हजार 294 किसानों को 275 करोड़ राशि का कर्ज दिया जा चुका है। जोधपुर जिले में 69 हजार 632 किसानों को 268 करोड़ रुपये, श्रीगंगानगर जिले में 72 हजार 999 किसानों को 255 करोड़ रुपये और चित्तौड़गढ़ जिले में 78 हजार 40 किसानों को 251 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है। स्रोत:- न्यूज़ 18, 8 जून 2020 प्रिय किसान भाइयों दी गई जानकारी यदि आपको उपयोगी लगे, तो इसे लाइक करें और अपने सभी किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
94
0
अन्य लेख