कृषि यांत्रिकरणAgrostar
सबसे अच्छा और दमदार ट्रैक्टर मॉडल!
🚜नमस्कार किसान भाईयों स्वागत है आप सभी का एग्रोस्टार के कृषि ज्ञान में ,आज हम जानेंगे आयशर 485 ट्रैक्टर ब्रांड के आधुनिक सुविधाओं और विशेषताओं के बारे में.
🚜आयशर 485 ट्रैक्टर इंजन:-
आयशर 485 ट्रैक्टर में 2945 सीसी और तीन सिलेंडर के साथ 33.10 किलोवाट (45 एचपी) पॉवर का इनलाइन फ्यूल पंप के साथ डीजल इंजन दिया गया है, जो 2150 आरपीएम उत्पन्न करता है।
🚜आयशर 485 ट्रैक्टर ट्रांसमिशन:-
आयशर 485 ट्रैक्टर में कंबाइन कांस्टेंट एंड स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइड शिफ्ट होता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर मॉडल की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 30.81 किमी/घंटा है।
🚜आयशर 485 ट्रैक्टर ट्रैक्टर स्टीयरिंग:-
आयशर 485 ट्रैक्टर मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन के साथ आता हैं। इस ट्रैक्टर में अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे टूल्स, टॉप लिंक, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर, बलास्ट वेट, कैनोपी, हाई टॉर्क बैकअप, हाई फ्यूल एफिशिएंसी जैसे कई अतिरिक्त फीचर्स हैं।
🚜आयशर 485 ट्रैक्टर पीटीओ पॉवर:-
आयशर 485 ट्रैक्टर में पीटीओ इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की है। जो इकोनॉमी मोड पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में रिर्वस पीटीओ का ऑप्शन भी मिलताहै। ट्रैक्टर में 38.3 एचपी पीटाओ पावर है।
🚜आयशर 485 ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स
आयशर 485 ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1850 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में 45-लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। साथ ही इसमें द्धितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 X 16 इंच है जबिक पीछे के टायर 13.6 X 28 / 14.9 X 28 इंच के साइज माप में आते है।
🚜आयशर 485 ट्रैक्टर डाइमेन्शन:-
आयशर 485 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2590 एमएम है। इस ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1785 एमएम है। ट्रैक्टर का व्हील बेस 2008 एमएम है। आयशर 485 ट्रैक्टर का कुल वजन 2045 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 385 एमएम है।
🚜आयशर 485 ट्रैक्टर की कीमत:-
आयशर 485 ट्रैक्टर की कीमत 6.50-670 लाख रुपये है। यह कीमत यह एक्स-शोरूम है जो कंपनी निर्धारित करती है। और आयशर 485 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं।
🚜स्त्रोत:-Agrostar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!