AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
श्रमिक कार्ड धारकों को सरकार दे रही हैं 3000 प्रतिमाह।
समाचारAgrostar
श्रमिक कार्ड धारकों को सरकार दे रही हैं 3000 प्रतिमाह।
👉केंद्र सरकार द्वारा असंगठिक क्षेत्र में श्रमिकों के लिए कई योजनाए चला रही हैं। केंद्र और राज्य सर्कार दोनों ही क्षेत्रों में बेटियों, बहु और श्रमिकों के लिए काफी काम कर रहें हैं। वही इनमे से तमाम योजनाओ में से प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशन योजना हैं। ये बुढ़ापे के सहारे के लिए हो सकती हैं। इसमें 60 साल की उम्र के बाद प्रति माह 3000 रूपए दिए जाते हैं। 👉प्रधान मंत्री श्रम मान - धन योजना लाभार्थी की आयु के आधार पर इस योजना का लाभ दिया जाता हैं जो 55 रूपए से 200 रूपए तक होता हैं। सुचना के अनुसार हर महीने लाभार्थी के तरफ से जितना अंशदान दिया जाता हैं उसके लिए सरकार की तरफ से भी उतनी ही राशि डाली जाती हैं। आपको बता दे इस योजना का लाभ उन्हें ही मिलता हैं जो भारतीय नागरिक हैं। उनकी उम्र 18 से 40 साल के बिच में होनी चाहिए और उनकी मासिक आय 15000 से कम होनी चाहिए। 👉60 साल के बाद देश में लाभार्थी को हर महीने 3000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसके पति या पत्नी को 50 % की राशि पेंशन के तौर पे दी जाएगी। स्रोत :--Agrostar 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
29
1
अन्य लेख