AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
शुरू हो गयी खरीफ फसल की खरीद!
कृषि वार्ताकिसान समाधान
शुरू हो गयी खरीफ फसल की खरीद!
👉🏻खरीफ फसल की कटाई चल रही है इसके साथ ही देश के अलग–अलग राज्यों में खरीदी का काम भी शुरू किया जा चूका है | राज्यों में फसल उत्पादन को देखते हुए राज्य सरकार फसल की खरीदी कर रही है | राजस्थान सरकार राज्य के किसानों से दलहन तथा तिलहन फसलों की खरीदी करने जा रही है | इसके लिए पंजीयन तथा खरीदी की तिथियाँ जारी कर दी गई है | न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए राज्य सरकार ने किसानों को पंजीयन अनिवार्य कर दिया है | अतः जो किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं वह पंजीयन अवश्य करवाएं | किसान कब कर सकेंगे पंजीयन- 👉🏻 राज्य में किसानों को अपनी फसलें समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए फसल का पंजीयन कराना होगा, किसान यह पंजीयन 20 अक्टूबर 2021 से कर सकते हैं | पंजीयन मूंग, सोयाबीन, उड़द तथा मूंगफली फसलों के लिए किया जायेगा | किसानों के पंजीयन के लिए राज्य सरकार द्वारा ई-मित्र एवं खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्था की गई है | किसान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं | कब से शुरू होगी खरीदी - 👉🏻 राजस्थान के सहकारिता मंत्री ने बताया कि पंजीयन के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू कर दी जाएगी | मूंग, उड़द एवं सोयाबीन की खरीदी 1 नवम्बर से तथा मूंगफली की खरीदी 18 नवम्बर से शुरू होगी | खरीदी शुरू करने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां शुरू कर दी गई है | खरीदी उन्हीं किसानों से की जाएगी जिन्होंने अभी पंजीयन कराया है | राज्य सरकार ने राज्य में खरीफ फसल की खरीदी सुचारू रूप से चलाने के लिए मूंग के लिए 357, उड़द के लिए 168, मूंगफली के लिए 257 एवं सोयाबीन के लिए 86 खरीदी केंद्र की स्थापना की गई है | पंजीयन के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए ? 👉🏻सहकारिता मंत्री ने बताया कि किसानों को जन आधार कार्ड नम्बर खसरा गिरदावरी की प्रति एवं बैंक पासबुक की प्रति पंजीकृत फार्म के साथ अपलोड करनी होगी | किसान के जनाधार कार्ड में अंकित नाम में से जिसके नाम गिरदावरी होगी उसके नाम से एक पंजीयन करवा सकेगा | किसान इस बात का विशेष ध्यान रखे कि जिस तहसील में कृषि भूमि हो वही तहसील के कार्य क्षेत्र वाले खरीद केंद्र पर उपज बेचान हेतु पंजीकृत करावें | दूसरी तहसील में पंजीकरण मान्य नहीं होगा | जिस किसानों द्वारा बिना गिरदावरी के अपना पंजीयन करवाया जाएगा, उसका पंजीयन समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए मान्य नहीं होगा | पंजीयन से पहले मोबाईल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ें - 👉🏻 किसान पंजीयन कराते समय यह सुनिश्चित कर ले कि पंजीकृत मोबाईल नम्बर जनआधार कार्ड से लिंक हो जिससे समय पर तुलाई दिनांक की सुचना मिल सके | किसान सही प्रचलित बैंक खाता संख्या दे ताकि ऑनलाइन भुगतान के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो | किसी भी समस्या के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-60001 पर संपर्क करें | क्या है इस वर्ष फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य ? 👉🏻 केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष खरीफ तथा रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है , जो देश भर में एक समान रूप से लागू रहता है | वर्ष 2021 -22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है:- मूंग – 7275 रूपये प्रति क्विंटल उड़द – 6300 रूपये प्रति क्विंटल सोयाबीन – 3950 रूपये प्रति क्विंटल मूंगफली – 5550 रूपये प्रति क्विंटल स्त्रोत:- Kisan Samadhan 👉🏻प्रिय किसान भाइयों दी गयी उपयोगी जानकारी को लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
34
6
अन्य लेख