AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
लॉकडाउन में सरकारी आकड़ों के हिसाब से, बुवाई क्षेत्र में बढ़ोत्तरी और कृषि कार्यों में आई तेजी!
कृषि वार्ताAgrostar
लॉकडाउन में सरकारी आकड़ों के हिसाब से, बुवाई क्षेत्र में बढ़ोत्तरी और कृषि कार्यों में आई तेजी!
कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन अवधि के दौरान किसानों और खेती के कार्यों को सरल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए गए। सरकार द्वारा इस लॉकडाउन अsवधि में कुछ कार्यों के आकड़े सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। _x000D_ _x000D_ लॉकडाउन-2 के कारण ही देश की सभी थोक मंडियों को 25 अप्रैल तक बंद कर दिया गया था। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 2587 प्रमुख/मुख्य कृषि बाजार हैं, जिनमें से 1091 बाजार 26 अप्रैल को भी कार्य कर रहे थे। 23 अप्रैल तक, 2067 बाजारों को काम करने लायक बनाया गया है। _x000D_ दलहन और तिलहन की न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीद का काम देश के 20 राज्यों में चल रहा है। नैफेड और एफसीआई 1,79,852.21 मीट्रिक टन दलहन और 1,64,195.14 मीट्रिक टन तिलहन खरीद चुके हैं जिसका मूल्‍य 1605.43 करोड़ रुपये आंका गया है, जिससे 2,05,869 किसान लाभान्वित भी हुए हैं। _x000D_ ग्रीष्मकालीन फसल बुवाई के क्षेत्र में बढ़ोतरी_x000D_ चावल: पिछले साल की तुलना में इस समय तक 25.22 लाख हेक्टेयर चावल का बुवाई वाला क्षेत्र था जो अब बढ़कर लगभग 34.73 लाख हेक्टेयर हो गया है।_x000D_ _x000D_ दलहन: पिछले साल की तुलना में इस समय तक 3.82 लाख हेक्टेयर दालों की बुवाई वाला क्षेत्र अब बढ़कर लगभग 5.07 लाख हेक्टेयर हो गया है। _x000D_ _x000D_ मोटा अनाज: मोटे अनाज भी पिछले साल की तुलना में इस समय तक 5.47 लाख हेक्टेयर बुवाई वाला क्षेत्र अब बढ़कर 8.55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। _x000D_ _x000D_ तिलहन: तिलहन भी पिछले साल की तुलना में इस समय तक 6.80 लाख हेक्टेयर की बुवाई वाला क्षेत्र अब लगभग 8.73 लाख हेक्टेयर हो गया है। _x000D_ _x000D_ 24 अप्रैल तक रबी फसल की कटाई की स्थिति_x000D_ गेहूं: _x000D_ राज्यों के सरकारी आकड़ों के अनुसार अभी तक मध्य प्रदेश में लगभग 98-99% गेहूं की फसल काटी जा चुकी है, राजस्थान में 90-92%, उत्तर प्रदेश में 82-85%, हरियाणा में 50-55%, पंजाब में 45-50% और अन्य राज्यों में 86-88% फसल काटी जा चुकी है। _x000D_ _x000D_ स्रोत:- Agrostar, 25 अप्रैल 2020_x000D_ कृषि वार्ता में दी गई जानकारी उपयोगी लगे तो लाइक करें, और अपने अन्य किसान मित्रों को शेयर करें। _x000D_ _x000D_
172
0
अन्य लेख