AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
लेखपालों के पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती!
नौकरीAgrostar
लेखपालों के पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती!
उसके बाद उन्होंने खाली पड़े हुए सरकारी पदों को जल्द भरे जाने का आदेश दिया। इसी क्रम में लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगा है। 👉राजस्व परिषद ने लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगा है। मंडलायुक्तों से चयन वर्ष 2020-2021 और 2021-2022 में रिक्तियों संबंधी जानकारी निर्धारित प्रारूप पर तीन मई तक परिषद मुख्यालय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। लगभग 4000 पद रिक्त बताए जा रहे हैं। 👉लेखपाल पद के कुल रिक्त पदों के आधार पर आरक्षण की गणना करते समय प्रस्ताव परिषद को उपलब्ध कराया जायेगा। राजस्व परिषद लेखपाल के कुल 30837 पद हैं। इनमें 8085 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। 👉वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के तहत जारी नोटिस में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2021) के आधार पर राजस्व लेखपाल के 8085 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून को होनी है। परीक्षा की तैयारी के लिए अब छात्रों के पास अधिक समय नहीं बचा है। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी मजबूत कर सकते हैं। 👉राजस्व लेखपाल की लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग के तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न के एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान एवं ग्रामीण विकास और ग्रामीण समाज से 25 -25 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी। स्रोत:-Agrostar 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
14
2