AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
लहसुन, प्याज के दाम अचानक बढ़ने से लोग हुए परेशान
कृषि वार्तादैनिक भास्कर
लहसुन, प्याज के दाम अचानक बढ़ने से लोग हुए परेशान
लहसुन प्याज के दाम न मिलने और बंपर आवक होने के कारण गर्मियाें के दिनों में किसान परेशान रहे। दो महीने के अंतराल के बाद प्याज लहुसन के दामों में अचानक वृद्वि हो गई। महंगे दाम होने के कारण लोगों को सब्जी का स्वाद नहीं मिल पाएगा। इन दिनों लहसुन व प्याज बाजार में कम आने पर उसके दामों में अचानक ही बढ़ोत्तरी होने से आमजन परेशान हो रहे है। इसके पीछे बारिश के कारण प्याज की फसल का गल जाना बताया जा रहा है। महीने भर में प्याज के दाम तीन से चार गुना बढ़ गए है। यही हाल लहसुन का भी है। बाजार में लहसुन का भाव 80 से 100 रुपए किलो और प्याज का भाव 25 से 35 रुपए किलो हो चुका है। _x000D_ _x000D_ थोक व्यापारी अनवार खां राईन ने बताया कि हाल ही में भारी बारिश से प्याज की नई फसल खराब होने की आशंका है और बारिश क कारण पिछले दिनों प्याज की आवक भी कम होने लगी थी। जिसके कारण दाम भी बढ़ गए है।_x000D_ _x000D_ दैनिक भास्कर, 29 अगस्त 2019
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
5
0
अन्य लेख