AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
लहसुन की फसल में पौध गलन रोग!
एग्री डॉक्टर सलाहKVK सेवानियां सिहोर
लहसुन की फसल में पौध गलन रोग!
किसान भाइयों लहसुन की बुवाई के तुरंत बाद लहसुन की फसल में पौध गलन रोग दिखाई देता है। इस रोग में पौधे ऊपर निकलने से पहले ही मर जाते हैं। इस रोग में पौधों के तने में जमीन की सतह से लगे हुए स्थान पर सड़न पैदा हो जाती है। जिसकी वजह से पौध सुख कर मर जाता है। इसके नियंत्रण के लिए स्वास्थ बीजों का चयन करें। बुवाई पूर्व थायरम की 3 ग्राम मात्रा एवं कार्बेन्डाजिम की 2 ग्राम मात्रा से बीजोपचार करें। रोग के लक्षन दिखाई देने पर कार्बेन्डाजिम की 1 ग्राम मात्रा का खड़ी फसल में छिड़काव करें।
स्रोत:- KVK सेवनियां सिहोर, प्रिय किसान भाइयों दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍🏻 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
70
15
अन्य लेख