AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
रोजाना इतने रुपए बचाकर बना सकते हैं 1 करोड़ का फंड, मैच्योरिटी पर होगा फायदा!
समाचारtv9hindi
रोजाना इतने रुपए बचाकर बना सकते हैं 1 करोड़ का फंड, मैच्योरिटी पर होगा फायदा!
👉🏻 अगर आप भी कम समय में करोड़पति बनना चाहते तो आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। वैसे तो म्यूचुल फंड्स कई तरह के होते हैं, लेकिन एसआईपी (SIP Mutual Funds) के जरिए निवेश कम जोखिम वाला रहता है। इसलिए अगर आप 45 साल की उम्र तक एक करोड़ तक का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो रोजाना 367 रुपए आपको बचाने होंगे। 👉🏻 आमतौर पर 60 की उम्र में लोग रिटायर होते हैं, लेकिन बदलते जमाने में लोग 45 से 50 की उम्र में भी रिटायरमेंट ले लेते हैं और अपनी जमापूंजी से ऐश से जिंदगी जीते हैं। अगर आप भी बढ़िया और टेंशन फ्री लाइफ चाहते हैं तो आपको 20 से 30 साल की उम्र में निवेश की आदत डालानी चाहिए। 15 परसेंट तक रिटर्न पाने का मौका 👉🏻 म्यूचुअल फंड्स में SIP शुरू करने पर आप 45 या 50 साल की उम्र तक 1 करोड़ तक का फंड बना सकते हैं। इसमें आप को 12-15 परसेंट तक का रिटर्न मिल सकता है। ये लंबे समय के निवेश के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको 20-30 साल की उम्र में ही निवेश की शुरुआत करनी होगी। कैसे बनाएं करोड़ों का फंड 👉🏻 अगर आपने 25 साल की उम्र में SIP शुरू की है और 45 साल की उम्र तक 1 करोड़ रुपए का फंड बनाना चाहते हैं तो आपको महीने का 11,000 रुपए निवेश करना होगा। यानी 367 रुपए रोजाना आपको बचाने होंगे। अगर आपको 20 साल की अवधि में औसतन 12 परसेंट का रिटर्न मिलता है तो आपको कुल 1.09 करोड़ रुपए मिलेंगे। 👉🏻 उदाहरण : उम्र — 25 साल रिटायरमेंट — 45 साल निवेश की अवधि — 20 साल मासिक निवेश — 11,000 रुपए अनुमानित रिटर्न — 12 परसेंट निवेश राशि — 26.4 लाख रुपए कुल रिटर्न — 83.50 लाख रुपए कुल राशि — 1.09 करोड़ रुपए। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- TV 9 Hindi, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। यदि दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
8
3
अन्य लेख