AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
रबी फसलों की बुआई 600 लाख हेक्टेयर से अधिक
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
रबी फसलों की बुआई 600 लाख हेक्टेयर से अधिक
नई दिल्ली। चालू रबी सीजन में रबी फसलों की बुआई बढ़कर 600.32 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 38.37 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। पिछले साल इस समय तक 561.95 लाख हेक्टेयर में ही फसलों बुआई हुई थी। अक्टूबर और नवंबर में कई राज्यों में हुई बारिश से गेहूं के साथ ही दलहन और मोटे अनाजों की बुआई में बढ़ोतरी हुई है।
कृषि मंत्रालय के अनुसार रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुआई बढ़कर चालू सीजन में 312.81 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जो सामान्य क्षेत्रफल 305.58 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। पिछले साल इस समय तक गेहूं की बुआई 286.23 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। दालों की बुआई भी चालू रबी में बढ़कर 146.24 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। _x000D_ रबी दलहन की प्रमुख फसल चना की बुआई पिछले साल के 93.19 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 98.52 लाख हेक्टयेर में हो चुकी है। मसूर की बुआई चालू रबी में 15.46 लाख हेक्टेयर में और मटर की 9.27 लाख हेक्टेयर में हुई है। उड़द और मूंग की बुआई क्रमश: 6.42 और 3.31 लाख हेक्टेयर में हुई है। मोटे अनाजों की बुआई चालू रबी में बढ़कर 49.40 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।_x000D_ स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 3 जनवरी 2020_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_
1274
0