AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेगा पांच लाख तक का मुफ्त इलाज!
समाचारABP Live
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेगा पांच लाख तक का मुफ्त इलाज!
👉स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि, प्रदेश के 40 लाख से अधिक अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 5 लाख प्रति वर्ष तक कि निशुल्क चिकित्सा सुविधा सरकार देगी। आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना की तरह 5 लाख तक कि निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। 40 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा लाभ:- 👉स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि, 40,79,598 परिवारों के 1,30,55,710 लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 2018 में शुरू हुई पीएम जन आरोग्य योजना के तहत 1.18 करोड़ परिवारों को लाभ मिल रहा था। प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से 2019 में सीएम जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत 8.43 लाख परिवारों को भी योजना का लाभ देना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि, दोनों योजनाओं में मिलाकर अब तक 6.32 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। हर छह महीने में कार्ड होगा अपडेट:- 👉मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि, अब अंत्योदय कार्ड धारकों का डेटा जुड़ने से प्रदेश के 1.67 करोड़ परिवारों के 7.62 करोड़ लाभार्थियों को 5 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं खाद्य एवं रसद विभाग से उपलब्ध अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची को हर 6 महीने में अपडेट किया जाएगा। योजना का वित्तीय भार राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश में सूचीबद्ध 2700 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज मिलेगा। कैशलेस योजना:- 👉कैशलेस योजना में लाभार्थी को इलाज के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। इलाज पर होने वाला खर्च सरकार सीधे अस्पतालों को भुगतान करेगी। योजना में 1500 से अधिक पैकेज व प्रोसीजर जिसमे कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, हृदय रोग, मोतिया बिंद, किडनी ट्रांसप्लांट, नी ट्रांसप्लांट भी शामिल है। स्रोत:- ABP Live, 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
15
4
अन्य लेख